फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवा संकल्प अभियान: पांच लाख दीयों से रोशन हुआ बदायूं, घर-घर पीएम मोदी के लिए निकलीं मंगलकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर आयोजित सेवा संकल्प अभियान के तहत बदायूं में आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम में शाम 6 से 7 बजे के बीच जिले के 2500 से अधिक बूथों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने घरों में दीप प्रज्ज्वलित किए। भाजपा का दावा है कि जनपद पांच लाख दीयों से रोशन हुआ। डायट ऑडिटोरियम परिसर, मां भागीरथी घाट कछला, गंगा घाट अटेना, गौरीशंकर मंदिर, बालाजी धाम बदायूं, नगला देवी मंदिर, रानी लक्ष्मीबाई चौक, भामाशाह चौक, परशुराम चौक, बिनावर (गंगा एक्सप्रेसवे) बन कोटा (गंगा एक्सप्रेसवे) पापड़ दातागंज (गंगा एक्सप्रेसवे) स्टेडियम, पुलिस लाइन, एआरटीओ कार्यालय, जनप्रतिनिधियों, पार्टी कार्यकर्ताओं, बड़ी संख्या में नागरिकों, स्वयंसेवी संस्थाओं और सामाजिक संगठनों ने भी दीप जलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, सुदीर्घ एवं यशस्वी जीवन की कामना की। भाजपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष हर्षवर्धन आर्य ने कार्यकर्ताओं के साथ दीप जलाकर कार्यक्रम किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें