बदायूं जिले के कछला गंगा घाट पर शुक्रवार को गंगा स्नान के दौरान 12 साल की बालिका नदी की तेज धार में बह गई। घटना के 24 घंटे बीत जाने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिल सका है। एसडीआरएफ और गोताखोरों की टीमें शनिवार को भी उसकी तलाश में लगी रहीं, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी।