फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: बदायूं में गणेश उत्सव का भव्य शुभारंभ, निकाली शोभायात्रा, गूंजे जयकारे

बदायूं में सोमवार को गणेश उत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर शोभायात्रा निकाली गई। जोगीपुरा स्थित ब्राह्मण धर्मशाला में गणेश चतुर्थी पर भगवान गणेश की मूर्ति का पूजन किया गया। श्रद्धालु ढोल नगाड़ों के साथ मूर्तियों को अपने घरों और पंडालों में स्थापित करने के लिए ले गए। श्री गणेश सेवा मंडल ने 23वें गणेश महोत्सव का शुभारंभ भव्य शोभा यात्रा से किया। यह यात्रा भगवान परशुराम ब्राह्मण धर्मशाला से शुरू होकर भोले धाम तक पहुंची। शोभा यात्रा में गणेश झांकियां, काली अखाड़े के करतब और भजन-कीर्तन शामिल थे। शोभायात्रा में नगर विधायक महेश चंद्र गुप्ता सहित कई गणमान्य नागरिक और मंडल सदस्य इसमें शामिल हुए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें