बिजनौर के नजीबाबाद में सावन के अंतिम सोमवार पर तड़के से ही मोटा महादेव मंदिर में जलाभिषेक के लिए शिवभक्तों की कतारें लग गईं। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के जयकारों के बीच पूजा-अर्चना कर जलाभिषेक किया और आशीर्वाद मांगा। अनेक कांवड़ियों समेत क्षेत्रीय शिवभक्त स्वयंभू सिद्ध पीठ मोटा महादेव मंदिर पहुंचे। मंदिर के पुजारी शशिनाथ ने श्रद्धालुओं को जलाभिषेक और पूजा-अर्चना में सहयोग किया। क्षेत्र के अन्य शिवालयों में भी सुबह से भक्तों की भीड़ रही।