विजयदशमी पर्व पर जगह-जगह रावन दहन हुआ। पुरानी बस्ती के राजा बाजार रामलीला मैदान में शिव मंदिर के पास रावण दहन कार्यक्रम हुआ। रावण के जलते ही परिसर जय श्रीराम के उदघोष से गूंज उठा। अध्यक्ष जितेंद्र यादव, मनोज गुप्ता, सतनारायण उर्फ बेचू गुप्ता, बद्री खंडेलवाल राजकुमार यादव, अनिल तुलस्यान, अनिल सिंह, उमेश अग्रहरि, महेंद्र आदि मौजूद रहे।