बस्ती जिले में शनिवार को प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 की शुरुआत हुई। परीक्षा 34 केंद्रों पर आयोजित की गई। अभ्यर्थियों के अनुसार, प्रश्नपत्र आसान रहा। परीक्षा में पारदर्शिता और सुरक्षा के लिए केंद्रों पर कड़ी जांच की गई। प्रवेश पत्र की जांच, हैंड मेटल डिटेक्टर से तलाशी और बायोमीट्रिक सत्यापन के बाद ही अभ्यर्थियों को परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया।