शारदीय नवरात्र और दुर्गा पूजा महोत्सव को लेकर जिलेभर में उत्साह का माहौल है। शहर में शाम होते ही रंगीन लाइटों से सजे पंडाल आकर्षण का केंद्र बन रहे हैं। पूजा समितियों ने शनिवार को पंडालों में स्थापित दुर्गा प्रतिमाओं की आंखों से पट्टी हटाई। वहीं, भव्य प्रवेश द्वार, आकर्षक सजावट और रोशनी की व्यवस्था श्रद्धालुओं को लुभा रही है।