महराजगंज क्षेत्र के पूर्ति विसर्जन स्थल घाट पर अव्यवस्थाओं के बीच दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। श्रद्धालुओं के अनुसार, घाट पर 32 से अधिक प्रतिमाएं विसर्जित होती हैं, इसके बावजूद पहले से साफ-सफाई और जरूरी तैयारियां नहीं की गई थीं। शिकायत मिलने के बाद एसडीएम हर्रैया ने बुधवार को टीम भेजकर घाट की सफाई कराई।