सल्टौआ पीएचसी परिसर में आशा कार्यकर्ताओं ने फ्लैग मार्च निकालकर प्रदर्शन किया और मानदेय बढ़ाने की मांग उठाई। कार्यकर्ताओं ने सात फरवरी 2026 को हुए समझौते को लागू नहीं करने पर नाराजगी जताई। जिला संरक्षक फूल चंद्र चौधरी ने कहा कि उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक की ओर से मानदेय बढ़ाने का आश्वासन दिए जाने के बावजूद अब तक पहल नहीं हुई है। बैठक में 23 अक्तूबर को लखनऊ में विशाल धरना-प्रदर्शन करने की रणनीति बनाई गई।