फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरयू कटान से बाराबंकी के हेतमापुर में 20 मकान नदी में समाए, खतरे में समाधि स्थल

बाराबंकी में सूरतगंज क्षेत्र के हेतमापुर गांव में सरयू नदी का जलस्तर कम होने के बावजूद कटान की रफ्तार तेज बनी हुई है। अब तक करीब 20 मकान नदी में समा चुके हैं। इससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। नदी की तेज धार लगातार जमीन को काट रही है। कटान अब बाबा नारायण दास समाधि स्थल से महज 10 मीटर दूर रह गया है। खतरा बढ़ता देख कई ग्रामीण अपने घर खाली कर सामान सुरक्षित स्थानों पर ले जा रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि कटान शुरू होने के बाद से अधिकारियों को लगातार जानकारी दी गई। परंतु समय रहते प्रभावी कार्य नहीं कराया गया। पेड़ की डालियां, बांस और बोरियों के सहारे कटान रोकने की कोशिशें नाकाम रहीं। ग्रामीणों में बाढ़ खंड के अधिकारियों के प्रति नाराजगी है। हेतमापुर में बाबा नारायण दास का समाधि स्थल ग्रामीणों के लिए आस्था का प्रमुख केंद्र है। यहां दिवाली की सुबह दो दिन का मेला भी लगता है। इसमें आसपास के कई जिलों से श्रद्धालु पहुंचते हैं। कटान समाधि स्थल से 10 मीटर दूर रह जाने से ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। लोगों का कहना है कि यदि कटान इसी गति से जारी रहा तो समाधि स्थल को बचाना मुश्किल होगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें