बाराबंकी में बड्डूपुर थाने के कार्यालय में दो सिपाहियों के बीच मारपीट का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। फुटेज में एक सिपाही दूसरे को जमीन पर गिराकर पीटता दिख रहा है। मामला गंभीर मानते हुए एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने दोनों सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया। विभागीय जांच के साथ आगे की कार्रवाई की जा रही है।