फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: नवाचारी मेले में सुनील के औषधीय खेती ने जीता पहला पुरस्कार

बीएसए कार्यालय स्थित सभागार में बृहस्पतिवार को नवाचार प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में 50 से अधिक लोगों ने नवाचार से संबंधित अपने मॉडल की प्रदर्शनी लगाई। नवाचार प्रदर्शनी में सुनील कुमार के औषधीय पौधों की खेती को पहला पुरस्कार मिला है। इसके अलावा क्राफ्टिंग से बने लड्डू गोपाल को दूसरा व चित्रकार संदीश कुमार चौधरी के मनमोहक चित्रों को तीसरा पुरस्कार दिया गया। प्रदर्शनी में व्यक्तिगत लोगों के साथ ही आईटीआई उतरौला, राजकीय पॉलिटेक्निक, इनरव्हील क्लब व पतंजलि स्टोर सहित कई संस्थाओं ने भी अपने मॉडल प्रस्तुत किए। डीएम विपिन कुमार जैन, सीडीओ हिमांशु गुप्त, प्रशिक्षु आईएएस शिवांश जगाड़े, डीआईओएस मृदुला आनंद, बीएसए विकास चंद्र श्रीवास्तव, बीईओ अशोक पाठक, प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज दारीचौरा आशीष कुमार मौर्य, डायट प्रवक्ता सपना वर्धन व आशीष कुमार वर्मा ने प्रदर्शनी में लगे स्टॉल का अवलोकन किया। प्रतिभागियों से नवाचार के संबंध में प्रश्न भी पूछे। नवाचार प्रदर्शनी में प्रथम पुरस्कार पाने वाले प्रतिभागी को आठ हजार रुपये, द्वितीय पुरस्कार पाने वाले प्रतिभागी को पांच हजार और तृतीय पुरस्कार पाने वाले प्रतिभागी को तीन हजार रुपये दिए गए। इसके अलावा सांत्वना पुरस्कार के रूप में पांच प्रतिभागियों को दो-दो हजार रुपये की धनराशि प्रदान की गई। आईटीआई उतरौला के पेंटर जनरल व फीटर से संबंधित नवाचार को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। विजेता प्रतिभागियों को मेडल, नकद पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिला विज्ञान क्लब के समन्वयक त्रिपुरारी पूजन ने बताया कि प्रदर्शनी का उद्देश्य जमीनी प्रतिभाओं को संबल प्रदान करने व आमजन में नवाचार की भावना को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम का संचालन जिला सह समन्वयक आशीष कुमार वर्मा ने किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें