बलिया में विधान परिषद के वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन की तैयारियों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के निर्देशों का कड़ाई से पालन करने को कहा। उन्होंने मतदान केंद्रों के औचक निरीक्षण, निर्वाचन अभिलेखों की जांच और सुबह 10 बजे, दोपहर 12 बजे व शाम चार बजे मतदान प्रतिशत की सूचना देने के निर्देश दिए। चुनाव में तैनात कर्मचारियों का मेडिकल परीक्षण भी कराया जाएगा।