10 साल से लंबित प्रारंभिक वेतनमान और वेतन विसंगति दूर करने समेत आठ सूत्री मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने शनिवार से चरणबद्ध आंदोलन शुरू कर दिया। सदर तहसील में लेखपालों ने उपजिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा, जबकि बैरिया में संपूर्ण समाधान दिवस का बहिष्कार कर तहसील परिसर में धरना दिया। रसड़ा में भी लेखपालों ने प्रदर्शन कर एसडीएम को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।