फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: बहराइच में डग्गामार वाहनों के खिलाफ रोडवेज कर्मचारियों ने निकाली रैली

डग्गामार वाहनों के संचालन के विरोध में संविदा कर्मचारी एकता संघ, उत्तर प्रदेश की रुपईडीहा शाखा के रोडवेज डिपो अध्यक्ष आफताब अहमद कुरैशी के नेतृत्व में रोडवेज कर्मचारियों ने जुलूस निकाला। रोडवेज डिपो रुपईडीहा से निकाला गया जुलूस आदर्श थाना रुपईडीहा की ओर रवाना हुआ। इस प्रदर्शन में रोडवेज के दर्जनों चालक और परिचालक शामिल रहे। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक राम प्रकाश ने बताया कि रुपईडीहा कस्बे में आठ से नौ स्थानों पर बस स्टैंड संचालित हो रहे हैं। इसके कारण रोडवेज बसों को पर्याप्त यात्री नहीं मिल पा रहे हैं और रोडवेज के राजस्व पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने दावा किया कि डग्गामार वाहनों के चलते प्रतिदिन करीब तीन से चार लाख रुपये तथा प्रतिमाह लगभग 90 लाख से एक करोड़ रुपये तक का राजस्व नुकसान हो रहा है। उन्होंने बताया कि अधिकारियों को भी इस बारे में पत्र भेजा जा चुका है लेकिन अब तक कोई भी कार्यवाही नहीं हो सकी है। डग्गामार वाहनों के संचालन पर रोक लगाने और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर रोडवेज कर्मचारी प्रभारी निरीक्षक रुपईडीहा हरेंद्र मिश्रा को अपना ज्ञापन पत्र सौंपेंगे। ज्ञापन के माध्यम से कर्मचारी प्रशासन से इस समस्या पर तत्काल ध्यान देने और आवश्यक कार्रवाई करने की मांग करेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें