फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एसपी कार्यालय पर धरने पर बैठे नीरज के परिजन

Dimple Sirohi Updated Fri, 21 Aug 2026 03:22 PM IST

बागपत शहर के मोहल्ला देशराज निवासी भाजपा के पूर्व नगर मंत्री सहदेव के 30 वर्षीय बेटे नीरज ने नौ अगस्त को घर की दूसरी मंजिल स्थित कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शुक्रवार को नीरज के परिजन एसपी कार्यालय पहुंचे और हंगामा करते हुए कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गए। मृतक के पिता सहदेव ने बताया कि नौ अगस्त को उनके बेटे नीरज ने आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद से ही वह पुलिस से मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। शुक्रवार को परिजन एसपी से मिलने पहुंचे और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। एसपी सूरज कुमार राय ने परिजनों को मामले की जांच कराने और जांच के आधार पर मुकदमा दर्ज करने का आश्वासन दिया। इस पर परिजन नाराज हो गए और एसपी कार्यालय के सामने हंगामा करते हुए धरने पर बैठ गए। सूचना पर पहुंचे एएसपी ने परिजनों को समझाया और पूरे मामले की जांच कर नियमानुसार मुकदमा दर्ज करने का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजन शांत हुए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें