फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ में बगीचे में पेड़ से लटका मिला युवक का शव

आजमगढ़ जिले के गंभीरपुर थाना क्षेत्र के हरईरामपुर गांव के सिवान स्थित बगीचे में शनिवार सुबह पेड़ से एक व्यक्ति का शव लटका मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची गंभीरपुर पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल की जांच की। शव की पहचान हरईरामपुर निवासी (40 वर्ष) अरमान पुत्र अमीन के रूप में हुई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों के अनुसार अरमान पूर्व में सैलून चलाते थे। उनकी पत्नी सूफियाना ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पति मानसिक रूप से बीमार चल रहे थे और उनका इलाज भी चल रहा था। शुक्रवार रात करीब 11 बजे अरमान बिना बताए घर से निकल गए। परिजनों ने रात में उनकी काफी तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चला।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें