फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी में अमौड़ा की टीमों का दबदबा, 14 और 17 वर्षीय बालिका में अमौड़ा प्रथम; VIDEO

राष्ट्रीय इंटर कॉलेज तहबरपुर में शनिवार को तहसील स्तरीय माध्यमिक कबड्डी प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में अमौड़ा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दोनों बालिका वर्गों में पहला स्थान हासिल किया। 14 वर्षीय बालिका वर्ग के फाइनल परिणाम में अमौड़ा 32 अंक के साथ प्रथम और तहबरपुर नौ अंक के साथ द्वितीय रहा। वहीं 17 वर्षीय बालिका वर्ग में भी अमौड़ा की टीम 32 अंक के साथ विजेता और तहबरपुर नौ अंक के साथ उपविजेता रही। 17 वर्षीय बालक वर्ग के सेमीफाइनल में अमौड़ा ने आतापुर को हराकर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल में अमौड़ा और तहबरपुर के बीच कड़ा मुकाबला हुआ।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें