फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: तीन दिन से आफत बनी बारिश, चक्रवात ने बिगाड़े हालात, अयोध्या में सड़कें बनीं तालाब

बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवात ने रामनगरी का सुकून छीन लिया है। पिछले तीन दिनों से जारी आंधी और मूसलाधार बारिश ने पूरे जिले को पानी-पानी कर दिया है। शहर की चमकती सड़कों से लेकर गांव के खेत-खलिहान तक हर जगह तबाही का मंजर है। शहर की बात करें तो रामपथ, धर्मपथ, नयाघाट और सिविल लाइन जैसी वीआईपी सड़कें भी घुटने भर पानी में डूबी हुई हैं। नगर निगम के नाला सफाई के सारे दावे इस बारिश में बह गए। जनौरा, गुलाबबाड़ी, आदर्श पुरम, गांधी नगर, काली चौरा और फतेहगंज जैसे निचले इलाकों में लोगों के घरों में 3-3 फीट तक पानी घुस गया है। लोगों के फ्रिज, बेड, अनाज सब पानी में डूब गए हैं। महिलाएं बच्चों को लेकर छत पर रात गुजारने को मजबूर हैं। स्कूल-कॉलेजों में पानी भरने से पढ़ाई ठप है। वहीं, बिजली न होने से लोगों को और परेशानी हो रही है। कई जगहों पर बिजली के खंभे गिरने से 72 घंटे से सप्लाई बाधित है। सबसे बड़ा संकट किसानों पर है। लगातार बारिश से सोहावल, मिल्कीपुर, बीकापुर और रुदौली तहसील के हजारों एकड़ खेत जलमग्न हो गए हैं। खेतों में खड़ी धान की फसल पूरी तरह पानी में डूब गई है। सब्जियों की फसलें सड़ने लगी हैं। मौसम विभाग ने अगले दो दिन और भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को अलर्ट पर रहने और बाढ़ चौकियों को सक्रिय करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें