अयोध्या। दुर्गा पूजा और दशहरा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने बताया कि थाना, तहसील और जिला स्तर के साथ मंडलायुक्त की अध्यक्षता में भी बैठक हुई है। मूर्तियां निर्धारित मानकों के अनुरूप स्थापित की गई हैं। डीजे संचालकों को निर्धारित ध्वनि सीमा और ऊंचाई के नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। रुदौली के रीछघाट, और अयोध्या के घाट का निरीक्षण किया गया है। एसडीएम विभागीय अधिकारियों के साथ लगातार भ्रमण कर रहे हैं।