फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: राम मंदिर निर्माण के साथ अयोध्या में बढ़ा नामचीन हस्तियों का निवेश, अमिताभ बच्चन बनाएंगे 20 कमरों की धर्मशाला

राम मंदिर निर्माण के साथ अयोध्या में देश की नामचीन हस्तियों का जुड़ाव और निवेश भी बढ़ रहा है। इसी क्रम में फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन अपने पिता और प्रसिद्ध कवि हरिवंश राय बच्चन के नाम पर धर्मशाला बनाने की तैयारी में हैं। इसके लिए अयोध्या विकास प्राधिकरण में मानचित्र स्वीकृति के लिए प्रस्ताव दिया गया है। प्रस्तावित धर्मशाला में 20 से अधिक कमरों की सुविधा होगी। यहां अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं और दूर-दराज से आने वाले लोगों के ठहरने की सुविधा उपलब्ध कराने की योजना है। धर्मशाला दशरथ पथ क्षेत्र में अमिताभ बच्चन की ओर से पहले खरीदी गई जमीन पर प्रस्तावित है। जमीन खरीदने की जानकारी पहले ही सामने आ चुकी है। अब मानचित्र स्वीकृति की प्रक्रिया शुरू होने के बाद परियोजना के आगे बढ़ने की उम्मीद है। दशरथ पथ करीब 15 किलोमीटर लंबा है और लगभग 419 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किया जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें