अयोध्या। हनुमानगढ़ी के महंत राजूदास के एक चैनल पर हुई डिबेट में कथित तौर पर निषाद समाज और समाज की माताओं-बहनों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के विरोध में बृहस्पतिवार को निषाद समाज के लोगों ने तहसील सदर के तिकोनिया पार्क में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने नारेबाजी कर महंत राजूदास से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग उठाई। इसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा गया। पूर्व सीएमओ नानक शरण, जिला अध्यक्ष संतोष निषाद, श्यामलाल निषाद, अमरजीत निषाद समेत अन्य लोगों ने कहा कि समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने महंत राजूदास से निषाद समाज से माफी मांगने की मांग की।