फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बड़नगर से निकली सेवा संकल्प यात्रा, रुदौली में उमड़ा भाजपाइयों का हुजूम

अयोध्या के रूदौली विधानसभा क्षेत्र के शुजागंज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन्मभूमि बड़नगर (गुजरात) से वाराणसी तक निकली ‘सेवा संकल्प बाइक यात्रा’ रविवार को विधानसभा क्षेत्र के शुजागंज पहुंची तो भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह नजर आया। सैकड़ों बाइक सवार कार्यकर्ताओं के काफिले और हाथों में लहराते भाजपा के झंडों से शुजागंज से भेलसर तक माहौल जोश से भर गया। रुदौली विधायक रामचंद्र यादव की अगुवाई में शुजागंज के पक्का तालाब पर यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया। यात्रा के शुजागंज पहुंचते ही बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और बाइक सवार पक्का तालाब पर जुट गए। विधायक रामचंद्र यादव ने आगे बढ़कर यात्रा में शामिल बाइक सवारों का स्वागत किया और उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यकर्ताओं ने पूरे जोश के साथ सेवा संकल्प यात्रा का अभिनंदन किया। इसके बाद यात्रा भेलसर की ओर रवाना हुई। शुजागंज मोड़ पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा कर यात्रियों का स्वागत किया। बाइक सवारों के काफिले के साथ कार्यकर्ता पूरे उत्साह से आगे बढ़ते रहे। हाथों में भाजपा के झंडे और स्वागत के दौरान हुई पुष्पवर्षा आकर्षण का केंद्र रही। विधायक रामचंद्र यादव की अगुवाई में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं का बाइक लेकर पहुंचना कार्यक्रम की खास तस्वीर रही। शुजागंज से भेलसर तक जगह-जगह कार्यकर्ताओं में यात्रा को लेकर उत्साह नजर आया। भव्य स्वागत के बाद सेवा संकल्प बाइक यात्रा अयोध्या के लिए रवाना हो गई। इस दौरान आशीष शर्मा, समाजसेवी संतोष यादव, तेज तिवारी, मौनू तिवारी, किशोरी लाल भारती, मंडल अध्यक्ष माधुरी सिंह, शुभम तिवारी, शुजागंज प्रशासक आनंद गुप्ता, अरविंद वर्मा, शिवानंद, राजेश रावत, पप्पू उर्फ खालिद सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और बाइक सवार मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें