फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: अयोध्या में ही तैयार होंगे रामलला के वस्त्र, दिल्ली पर निर्भरता खत्म करने की तैयारी

रामलला के वस्त्रों की सिलाई के लिए अब दिल्ली पर निर्भरता खत्म करने की तैयारी है। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने रामलला के वस्त्र अयोध्या में ही तैयार कराने का निर्णय लिया है। इसके लिए सूरत से मखमल, रेशम समेत अन्य कपड़ों की खेप मंगाई जा रही है। ट्रस्ट की अनुमति के बाद कपड़ों का ऑर्डर भी दिया जा चुका है। खेप पहुंचने के बाद स्थानीय स्तर पर सप्ताह के सातों दिन के लिए अलग-अलग रंगों के वस्त्र तैयार किए जाएंगे। वस्त्रों की सिलाई की जिम्मेदारी पहाड़ी टेलर्स को देने पर बात हो चुकी है। ये पहले भी रामलला के वस्त्र तैयार करते रहे हैं। नई व्यवस्था को इसी नवरात्र के अंत तक शुरू करने की तैयारी है। हालांकि, तारीख अभी तय नहीं हुई है। प्राण प्रतिष्ठा के बाद रामलला के वस्त्र दिल्ली में तैयार होते थे। प्रसिद्ध डिजाइनर मनीष त्रिपाठी इन्हें तैयार करते थे और इसके बाद वस्त्र अयोध्या पहुंचाए जाते थे। राम मंदिर ट्रस्ट में बदलाव के बाद अब इस व्यवस्था को बंद कर दिया गया। अब ट्रस्ट के पदाधिकारियों और राम मंदिर की धार्मिक समिति ने अयोध्या में ही रामलला के वस्त्रों की सिलाई कराने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें