फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: अयोध्या के गुप्तार घाट पर छठ महापर्व संपन्न, उगते सूर्य को अर्घ्य देकर किया पारण

अयोध्या। सोमवार सुबह अयोध्या के प्रसिद्ध गुप्तार घाट पर छठ महापर्व का विधिवत समापन हुआ। चार दिवसीय इस महापर्व के अंतिम दिन व्रती महिलाओं ने उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया। इस दौरान पूरा घाट छठी मैया के पारंपरिक गीतों और जयकारों से गूंज उठा। महापर्व के चौथे और अंतिम दिन भोर से ही श्रद्धालु अपने परिवारों के साथ घाट पर पहुंचने लगे थे। रविवार शाम से ही घाट पर चहल-पहल शुरू हो गई थी। कई परिवार शाम के अर्घ्य के बाद रात भर वहीं रुके थे। सोमवार सुबह करीब चार बजे से महिलाओं ने सूप, दौरा और पूजा सामग्री के साथ सरयू नदी में प्रवेश किया। ठंड के बावजूद भक्तों के उत्साह में कोई कमी नहीं दिखी। बच्चे, बुजुर्ग और पुरुष भी पूजा में बढ़-चढ़कर शामिल हुए। पूर्व दिशा में सूर्य की पहली किरण दिखते ही व्रती महिलाओं ने कमर तक पानी में खड़े होकर अर्घ्य दिया। उन्होंने परिवार की सुख-समृद्धि, बच्चों की लंबी उम्र और रोगों से मुक्ति की कामना की। सूर्योदय के समय सरयू नदी में सूरज की सुनहरी छटा और सैकड़ों दीयों की रोशनी मनमोहक थी। अर्घ्य के बाद व्रतियों ने एक-दूसरे को प्रसाद बांटा और अपना 36 घंटे का निर्जला व्रत तोड़ा। पारण के बाद उनके चेहरों पर संतोष और खुशी साफ झलक रही थी। सुरक्षा और व्यवस्था के इंतजाम छठ महापर्व के दौरान गुप्तार घाट पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पुलिस, होमगार्ड और गोताखोरों के साथ नगर निगम के कर्मचारी भी तैनात रहे। घाट पर सफाई, प्रकाश व्यवस्था और पेयजल की उचित व्यवस्था की गई थी। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बैरिकेडिंग भी लगाई गई थी। श्रद्धालुओं के लिए बदलघर की सुविधा भी उपलब्ध थी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें