फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या: दो अलग-अलग सड़क हादसों में पति-पत्नी समेत चार घायल, तीन जिला अस्पताल रेफर

अयोध्या: अयोध्या में प्रयागराज हाईवे पर शनिवार दोपहर दो अलग-अलग सड़क हादसों में बाइक सवार पति-पत्नी समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीन लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पहली दुर्घटना मंगारी चौराहा बाजार के पास हुई। यहां अज्ञात वाहन की टक्कर से करनपुर निवासी मोहम्मद कादिर (60) और उनकी पत्नी रैफुलनिशा (55) घायल हो गईं। हादसे में उनकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। दूसरी दुर्घटना पिपरी जलालपुर के पास दो बाइकों की टक्कर से हुई। इसमें सुल्तानपुर जनपद के राहुल टॉकीज चौराहा निवासी सचिन कुमार मौर्य (23) और प्रखर श्रीवास्तव (24) घायल हो गए। चारों घायलों को उपचार के लिए सीएचसी बीकापुर लाया गया। चिकित्सक अखिलेश वर्मा ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर चोटों के चलते मोहम्मद कादिर, रैफुलनिशा और सचिन कुमार मौर्य को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें