अयोध्या में उडुपी से आई 44 मातृशक्तियों ने श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर की यज्ञशाला में प्रभु श्रीराम की स्तुति में भजन गाए। हनुमान चालीसा का सस्वर पाठ किया। तीर्थ क्षेत्र की ओर से आयोजन के प्रभारी शैलेंद्र शुक्ल ने बताया कि प्रातः 7.00 बजे विद्या एस.राव के नेतृत्व में आई टोली ने प्रभु आराधना के उपरांत परिसर में प्रतिष्ठित समस्त देवी देवताओं का दर्शन पूजन किया। सभी को पटका और प्रसाद भेंट किया गया।