औरैया जिले में कानपुर-इटावा हाईवे पर इंडियन ऑयल चौकी के पीछे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने दो बाइकों में जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक सड़क हादसे में दो किशोरियों छाया (17) और मनीषा (16) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो बाइकों पर सवार मामा-भांजे समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शवों और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से चिकित्सकों ने गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।