फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: अमेठी में धान के खेत में मिला तीन दिन से लापता किशोर का शव

संग्रामपुर के गूजीपुर मजरे पांडेय का पुरवा गांव निवासी सतीश वर्मा (16) का शव बृहस्पतिवार को घर से करीब 150 मीटर दूर धान के खेत में पड़ा मिला। वह तीन दिन से लापता था। परिजनों की तहरीर पर पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। शव मिलने के बाद परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस और फील्ड यूनिट ने मौके पर पहुंचकर जांच की। बद्री प्रसाद ने बताया कि उनका बेटा सतीश कुमार धाम में चाट की दुकान पर काम करता था। सोमवार को वह दुकान जाने के लिए घर से निकला था, इसके बाद लापता हो गया। काफी तलाश करने पर उसका पता नहीं चला तो संग्रामपुर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस भी उसकी तलाश कर रही थी। बृहस्पतिवार को घर से करीब 150 मीटर दूर धान के खेत में सतीश का शव मिला। इसकी जानकारी होते ही परिवार में मातम छा गया। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की। शव मिलने की सूचना पर थाना प्रभारी संजय सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फील्ड यूनिट ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू की। अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि परिजनों की ओर से अभी तहरीर नहीं दी गई है। उनके आरोपों सहित सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा। इसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें