फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेठी में जन आरोग्य मेले में उमड़े मरीज, 2359 की जांच, 17 रेफर

अमेठी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार सुबह से ही मरीजों की कतार लगने लगी। कोई बुखार और बदन दर्द से परेशान था तो किसी को खांसी, पेटदर्द की शिकायत थी। रविवार को जिले के 30 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर लगे जन आरोग्य मेले में 2359 मरीजों की जांच कर उपचार किया गया। गंभीर हालत में 17 मरीजों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेफर किया गया। मरीजों को निशुल्क दवाएं भी वितरित की गईं। गौरीगंज के जेठूमवई प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर सुबह से मरीज पहुंचने लगे। 11:00 बजे डॉ. श्रद्धा सिंह और डॉ. आदित्य कनौजिया ने मरीजों की जांच कर दवाएं दे रहे थे। पूरे पराग निवासी अंबिका प्रसाद ने बताया कि उन्हें जोड़ों में दर्द की समस्या के साथ पेट में कब्ज की शिकायत है। बाहर से दवा ली लेकिन आराम नहीं मिला। सरायभागमानी निवासी राम आसरे ने पांच दिनों से बुखार आ रहा है। घरेलू उपचार के साथ बाहर से दवा लेने पर राहत नहीं मिली तो मेले में उपचार कराने पहुंचा। धनीजलालपुर की केवला देवी ने बताया कि करीब पांच दिनों से बुखार आ रहा है। कमजोरी के साथ चक्कर भी आ रहा है। निजी चिकित्सक से उपचार कराने के बाद भी आराम नहीं मिला। चिकित्सक ने दवा दी और सावधानी बरतने को कहा। वहीं मरीज सुदामा देवी ने बताया कि बुखार आने के साथ मुंह में छाले पड़ गए हैं। घरेलू उपचार और बाहर से दवा लेने के बाद भी राहत नहीं मिली। सभी पीएचसी पर तैनात चिकित्सकों ने लोगों को साफ-सफाई रखने, स्वच्छ या उबला पानी पीने और बुखार-दस्त होने पर तत्काल स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने की सलाह दी। राजाफत्तेपुर। सिंहपुर के फुला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में मौजूद डॉ राजमणि वर्मा ने 116 मरीजों का परीक्षण कर दवाएं दीं। इस दौरान फार्मासिस्ट कृपाशंकर , लैब सहायक अनवर खान , दीपचंद , आशा संगिनी अनुराधा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें