फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकरनगर: टाइगर श्रॉफ पर हमले के दौरान घायल उमेश की हालत को लेकर परिवार चिंतित

अंबेडकरनगर: मुंबई में फिल्म अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर 18 अक्तूबर को हुए हमले के दौरान चली गोली से घायल संदहा मजगवां गांव के बरई का पूरा निवासी उमेश चौहान की सलामती को लेकर परिवार परेशान है। मुंबई में गाड़ी चलाकर परिवार का भरण-पोषण करने वाले उमेश अस्पताल में भर्ती हैं। उसके घायल होने की खबर से गांव में भी चिंता का माहौल है। उमेश की मां कामिनी ने बताया कि मोबाइल पर खबर देखने के बाद उन्हें बेटे को गोली लगने की सूचना मिली। उन्होंने कहा, “हम लोग बहुत गरीब हैं। कैसे रहेंगे? हमारे बेटे का छोटा बच्चा है और बहू भी गर्भवती है। बच्चे किस हाल में होंगे, बहू कैसी होगी, यही चिंता सता रही है।” बेटे के घायल होने की खबर से मां का बुरा हाल है। परिवार उनकी सलामती की दुआ कर रहा है। ग्राम प्रधान डॉ. अब्दुल कलाम ने बताया कि उमेश मुंबई में मजदूरी कर अपने परिवार का जीवनयापन कर रहा था। करीब तीन दिन पहले गोली लगने की सूचना मिली थी। उन्होंने बताया कि उमेश के पिता मुंबई पहुंच गए हैं। बृहस्पतिवार को उमेश का ऑपरेशन हो गया है और गोली भी निकाली जा चुकी है। फिलहाल बोलचाल रहे हैं और हालत में सुधार है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें