फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकरनगर में 30 घंटे का सफर कर जलालपुर पहुंचे गणपति बप्पा, कल होगी स्थापना

अंबेडकरनगर में गणेश चतुर्थी को लेकर नगर में उत्साह चरम पर है। दस दिवसीय गणेश महोत्सव की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सोमवार को नगर के पश्चिमी क्षेत्र स्थित मोहल्ले में आयोजक आनंद मिश्र और सुनीता मिश्रा की ओर से विधिवत पूजन-अर्चन के बाद भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। खास बात यह है कि गणेश प्रतिमा महाराष्ट्र के मुंबई से करीब 30 घंटे का सफर तय कर जलालपुर पहुंची है। प्रतिमा को लाते समय आयोजकों ने उसकी सुरक्षा और देखरेख का विशेष ध्यान रखा। प्रतिमा स्थापना के बाद 10 दिनों तक प्रतिदिन सुबह-शाम आरती, भजन-कीर्तन और अन्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसी क्रम में छाछू मोहल्ले में पहली बार स्थानीय निवासियों की ओर से गणेश प्रतिमा स्थापित की जा रही है। इससे क्षेत्र में धार्मिक उत्साह और बढ़ गया है। आयोजक आनंद मिश्र ने कहा कि भगवान गणेश विघ्नहर्ता और सुख-समृद्धि व बुद्धि के दाता हैं। गणेश चतुर्थी आस्था, भक्ति और एकता का पर्व है। मुंबई से गणेश प्रतिमा लाना उनकी परंपरा का हिस्सा है और हर वर्ष इसे पूरी श्रद्धा व सावधानी के साथ जलालपुर लाया जाता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें