अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रहे नरेंद्र गिरि की पांचवीं पुण्यतिथि पर श्री मठ बाघंबरी गद्दी स्थित समाधि स्थल पर विशेष पूजन-अर्चन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। श्री बड़े हनुमान मंदिर के महंत बलवीर गिरि की देखरेख में आयोजित इस कार्यक्रम में देशभर से आए संतों ने हिस्सा लिया। सुंदरकांड का पाठ किया गया और कई अखाड़ों के साधु-संतों ने विष्णु सहस्त्र हवन किया। कच्छ गुजरात से आए लोक गायक मूरालाल मारवाड़ा के भजन गाया। शनिवार को महालय पूर्णिमा के मौके पर भोर में चार से सुबह आठ बजे तक लघु रुद्राभिषेक किया गया।