अलीगढ़ के जलाली आए ईरान के सर्वोच्च नेता के कार्यालय के उप-प्रतिनिधि डॉ मुहम्मद हुसैन जियाई ने भारत और ईरान के रिश्तों को इस्लाम से भी पुराना बताया। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के संबंध भविष्य में और ताकतवर होंगे। डॉ जियाई ने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि भारत और ईरान का रिश्ता करीब 5 हजार साल पुराना है। यह दोनों देशों की सभ्यता, भाषा और सामाजिक ताने-बाने पर आधारित है। भारत और ईरान के बीच साझा सभ्यता, संस्कृति और भाषा मौजूद है। उन्होंने बताया कि 700-800 साल पहले लोग ईरान से भारत और भारत से ईरान में आकर बसे। 28 फरवरी को अमेरिका और इस्राइल के हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई के शहीद होने पर भारत में दिखी संवेदना के लिए ईरान के सवा नौ करोड़ मुसलमान कृतज्ञ हैं। डॉ जियाई ने उम्मीद जताई कि भारत और ईरान के आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक संबंध और मजबूत होंगे।