14 सितंबर को एसएसपी अलीगढ़ ने पुलिस बल के साथ नगर में पैदल गश्त किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था हेतु भीड़-भाड़ वाले और संवेदनशील क्षेत्रों का भ्रमण कर लोगों को सुरक्षा का आश्वासन दिया। महिला पुलिस टीम ने महिलाओं से प्रतिक्रिया ली। अधीनस्थों को अपराध नियंत्रण व संदिग्धों पर निगरानी के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक नगर आदित्य बंसल और क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय धनंजय भी मौजूद रहे।