अलीगढ़ के डीएस इंटर कॉलेज में मंगलवार को प्रदेश स्तरीय माध्यमिक विद्यालय शतरंज प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। बिसात पर हाथी-घोड़े की चालों के साथ खिलाड़ियों के बीच शह-मात का खेल शुरू हुआ। प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग में प्रदेशभर के बालक और बालिका खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं।