अलीगढ़ नगर निगम ने बुधवार को जमालपुर नाले पर अवैध निर्माण ध्वस्त किए। नगर आयुक्त के निर्देश पर जेसीबी से यह कार्रवाई हुई। मोहम्मद मुकीम और शेर मोहम्मद के दो भवनों के अतिक्रमण हटाए गए। नाले पर बढ़ते अतिक्रमण से यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही थी, जिसके बाद यह अभियान चलाया गया।