7 सितंबर को एसएसपी ने अलीगढ़ के थाना रोरावर परिसर में नवनिर्मित जिम का उद्घाटन किया। उन्होंने पुलिस कर्मियों को शारीरिक दक्षता और नियमित व्यायाम के लिए प्रेरित किया। यह जिम पुलिस कर्मियों को बेहतर शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बनाए रखने में सहायता करेगी। इस अवसर पर एसपी नगर आदित्य बंसल, एसपी यातायात प्रवीन कुमार और एएसपी श्रुष्टि जैन उपस्थित थे। क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय धनंजय, क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम संजीव शर्मा और अन्य पुलिस बल भी मौजूद रहे।