फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकराबाद-कौडियागंज में विजयदशमी पर रावण दहन

अकराबाद कस्बे में सोमवार को विजयदशमी पर्व पर रामलीला कमेटी ने रावण दहन मेला आयोजित किया। इसका शुभारंभ समाजसेवी रवि जादौन ने फीता काटकर किया। दोपहर से भगवान श्रीराम और रावण की सेनाओं के बीच युद्ध चला। शाम करीब छह बजे भगवान श्रीराम ने लक्ष्मण के साथ रावण का वध किया। श्रीराम का अग्निबाण लगते ही रावण का पुतला धू-धूकर जल उठा। रावण दहन के दौरान पूरा मैदान जय सियाराम के जयघोष से गूंज उठा। इस दौरान रामलीला कमेटी अध्यक्ष भंवरपाल सिंह यादव, प्रबंधक गिर्राज किशोर शर्मा, संदीप जादौन, सुरेंद्र कुमार, रामकिशोर मोर्य, सुनील यादव आदि मौजूद रहे। वहीं कस्बा कौडियागंज में भी मेला के आयोजन में रावण दहन किया गया। जहां बिट्टू वार्ष्णेय, संजय वार्ष्णेय, भरत तिवारी, नीरज शर्मा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें