आगरा के खंदौली में यमुना एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड पर धारऊ अंडरपास के नीचे से खंदौली पुलिस ने एक युवक को अवैध तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर का एक तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। एसीपी एत्मादपुर देवेश सिंह ने वताया की पोइया निवासी योगेश (22) को गिरफ्तार किया। बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ खंदौली थाने मे प्राथमिकी दर्ज की गई है।