आगरा के कागारौल में अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को प्रताड़ित करने, मारपीट कर घर से निकालने और तेजाब डालने की धमकी देने का मामला सामने आया है। थाना क्षेत्र के गांव विसहरा निवासी समीना पुत्री नन्ने खान ने अपने पति जाकिर हुसैन समेत ससुरालीजनों पर गंभीर आरोप लगाते हुए प्रार्थना पत्र दिया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति सहित आठ ससुराली लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।