फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: खेत से मिट्टी उठाने पर खूनी संघर्ष, युवती की हत्या

आगरा के गांव गढ़ी धर्मजीत (थाना निबोहरा) में रविवार शाम खेत से मिट्टी उठाने के विवाद में दो परिवारों में खूनी संघर्ष हो गया। एक परिवार ने 12 राउंड फायरिंग की। इसमें 18 वर्षीय युवती बृजेश (18) की गोली लगने से माैत हो गई जबकि 4 अन्य घायल हैं। फायरिंग से गांव में अफरातफरी मच गई है। खेतों में काम कर रहे और घरों के पास बैठे ग्रामीणों ने छिपकर खुद को बचाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। घटना शाम करीब 5 बजे की है। गांव गढ़ी धर्मजीत निवासी फूल सिंह ने बताया उनके घर के पीछे पशु बंधे हुए थे। उनके छोटे भाई अजमेर सिंह की पुत्रवधू अंजना पत्नी जितेंद्र व सुनीता पत्नी हरेंद्र पशुओं को लेने गई थीं। पास ही गांव के रहने वाले रमेश चंद्र के खेत हैं। उसके परिवार के लोग बाजरा काट रहे थे। रमेश पक्ष के लोगों ने अपने खेत से मिट्टी उठाकर मेड़ पर लगाने का आरोप लगाया। वह महिलाओं से कहासुनी करने लगे। विरोध पर रमेश पक्ष के लोगों ने गाली देने लगे और लाइसेंसी राइफल और रिवाल्वर लेकर आ गए। ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। फूल सिंह के परिवार की युवती बृजेश के सिर में गोली लग गई। वहीं अजमेर सिंह की पीठ और उनके बेटे जितेंद्र के पेट में गोली लगी। हरेंद्र कंधे में गोली लगने से घायल हो गया जबकि आठ साल की भावना पुत्री मनोहर के सिर को छूकर गोली निकल गई। घर में चीख पुकार मच गई। फायरिंग के बाद आरोपी खेतों में होकर भाग गए। सूचना पर पुलिस पहुंची। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने बृजेश को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें