फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: आगरा के दो इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार

आगरा में गैंगस्टर के मुकदमे में वांछित चल रहे दो दस-दस हजार रुपये के इनामी आरोपियों को ताजगंज और रकाबगंज पुलिस की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों को मंगलवार रात को आंबेडकर पार्क के पास पकड़ा। दोनों आरोपी थाना सदर में दर्ज गैंगस्टर एक्ट में वांछित थे। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में लक्की और सुमित उर्फ फत्ते निवासीगण सिद्धार्थ नगर, गोबर चौकी, थाना ताजगंज शामिल हैं। दोनों पर दस-दस हजार रुपये का इनाम घोषित था। लक्की के खिलाफ सदर बाजार थाने में गैंगस्टर एक्ट के मामले के अलावा वर्ष 2025 में चार मामले दर्ज हैं। सुमित उर्फ फत्ते के खिलाफ सदर बाजार और मंटोला थाने में वर्ष 2025 के चार मामले व गैंगस्टर एक्ट का एक मामला दर्ज है। दोनों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेजा गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें