फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, बस और ट्रक की भिड़ंत; दो की माैत और छह घायल

आगरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर शनिवार देर रात करीब तीन बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। खंदौली थाना क्षेत्र में दिल्ली से आ रही सवारियों से भरी एक प्राइवेट बस आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि हादसे के बाद बस अनियंत्रित हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। बस में सवार यात्रियों को बाहर निकाला। हादसे में दो लोगों की माैत हो गई। छह लोग घायल हो गए। स्लीपर कोच बस दिल्ली से बिहार जा रही थी। हादसा एक्सप्रेसवे के 159 किमी पर हुआ। पुलिस का कहना है की घायलों का उपचार कराया गया है। मृतक परिजन को सूचना दे दी गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें