आगरा के सिकंदरा पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में दो आरोपियों सरवन और सोहिल को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की बाइक बरामद की है। दोनों वीरनगर दयालबाग के रहने वाले हैं। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि दोनों को बाबरपुर मोड़ के पास पकड़ा गया। सोनीपत निवासी युवक 17 अगस्त को कैलाश मेले में आया था। उसने अपनी बाइक यथार्थ अस्पताल के पास खड़ी की थी। वापस लौटने पर बाइक नहीं मिली। शिकायत पर 12 सितंबर को सिकंदरा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।