फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: दो अलग-अलग हादसों में पलटे और डिवाइडर पर चढ़े ट्रक, चालक बाल-बाल बचे

आगरा के फतेहाबाद थाना क्षेत्र में शनिवार रात और रविवार तड़के दो अलग-अलग हादसों में ट्रक चालक बाल-बाल बच गए। जगराजपुर के पास नमकीन से भरा ट्रक खाई में पलट गया, जबकि अवंती बाई चौक के पास मंडी समिति के सामने बालू से भरा ट्रक डिवाइडर पर चढ़ गया। दोनों हादसों में ट्रक क्षतिग्रस्त हो गए।चालक बाल बाल बच गए। राजेश पुत्र केदारनाथ निवासी नगला ब्राह्मण, थाना खेरागढ़, आगरा ट्रक में नमकीन लादकर कानपुर से इरादत नगर जा रहे थे। शनिवार रात करीब एक बजे फतेहाबाद शमसाबाद मार्ग पर जगराजपुर के पास ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गया। हादसे में चालक बाल-बाल बच गए। वहीं, दूसरा हादसा रविवार सुबह करीब चार बजे कस्बे में अवंती बाई चौक के पास मंडी समिति के सामने हुआ। सांकुरी कलां फतेहाबाद निवासी अजीत पुत्र सुरेश ट्रक में बालू लादकर फतेहाबाद की ओर से आगरा की ओर आ रहे थे। मंडी समिति के पास सड़क के बीच बने डिवाइडर पर उनकी नजर नहीं पड़ी, जिससे ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि ट्रक पलटने से बच गया और चालक सुरक्षित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें