फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: जाली तोड़ खाई में पलटा ट्रेलर, चालक समेत दो लोग बचे

Arun Parashar Updated Sun, 30 Aug 2026 03:51 PM IST

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार भोर में चालक को झपकी आने से ट्रेलर अनियंत्रित होकर जाली तोड़ते हुए खाई में पलट गया। हादसे में ट्रेलर चालक और दूसरा चालक बाल-बाल बच गए। पुलिस के मुताबिक, सर्वजीत निवासी ग्राम मेहताव, पंजाब ट्रेलर में लोहे की प्लेट लेकर ओडिशा से दिल्ली जा रहा था। शनिवार भोर में करीब 3 बजे फतेहाबाद क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के किलोमीटर 34.850 पर चालक को झपकी आ गई। इससे ट्रेलर अनियंत्रित होकर एक्सप्रेसवे किनारे लगी एमसीबी जाली को तोड़ता हुआ नीचे खाई में जाकर पलट गया। सूचना पर यूपीडा की टीम मौके पर पहुंची। यूपीडा के सुरक्षा अधिकारी प्रथम राधा मोहन द्विवेदी ने बताया कि चालक को झपकी आने के कारण ट्रेलर अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया। हादसे में दोनों चालक सुरक्षित हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें