फतेहपुर सीकरी। ग्राम उन्देरा में शुक्रवार शाम को खेत में ट्रैक्टर निकालने को लेकर दो पक्षों में हुए विवाद के बाद शनिवार सुबह फिर से झगड़ा और जमकर मारपीट हुई जिसमें दोनों पक्षों के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद थाने पहुंचे घायलों को थाना पुलिस द्वारा उपचार एवं चिकित्सीय परीक्षण के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद आगरा रेफर कर दिया गया। बता दें ग्राम उन्देरा निवासी कृष्ण वीर पुत्र हरि सिंह एवं सुनील पुत्र महाराज सिंह पशुओं में पक्षों में खेत में ट्रैक्टर निकालने को लेकर बीती रात वाद विवाद हुआ था इसके बाद शनिवार सुबह फिर से दोनों पक्ष आमने-सामने आ गई और जमकर लाठी दांडी चले और मारपीट हुई जिसमें कृष्ण वीर दूसरे पक्ष के सुनील एवं उनकी पत्नी सुनीता गंभीर रूप से घायल हो गई ग्रामीणों ने पहुंचकर दोनों पक्षों में झगड़ा शांत कराया और उसके उपरांत थाने पहुंचे दोनों पक्षों के घायलों को पुलिस द्वारा उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।