फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: कॉस्मेटिक की दुकान में चोरी

आगरा के खंदौली कस्बे में थाने वाली गली स्थित नितिन कॉस्मेटिक एंड जनरल स्टोर में मंगलवार की रात चोरी हो गई। चोर शटर के ऊपर बनी खाली जगह से अंदर दाखिल हुए और गल्ले में रखे 35 हजार रुपये और कॉस्मेटिक व अन्य सामान उठा ले गए। सुबह दुकान खोलने पहुंचे संचालक को घटना की जानकारी हुई। कस्बा निवासी नितिन बंसल ने पुलिस को बताया कि मंगलवार की शाम वह दुकान बंद कर घर चले गए थे। बुधवार सुबह करीब नौ बजे पहुंचे, तो सामान बिखरा देखकर उनके होश उड़ गए। बताया कि चोर शटर के ऊपर बनी खाली जगह से अंदर दाखिल हुए। हैरानी की बात यह भी है कि चोर दुकान के अंदर ही शौच करके गए हैं। उन्होंने घटना की तहरीर थाने में दी है। एसीपी एत्मादपुर देवेश सिंह ने बताया कि पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही घटना की जांच कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें