आगरा के जिला अस्पताल में हज यात्रा के आवेदकों की भीड़ लगातार बढ़ रही है। औसतन रोजाना 80 आवेदन आ रहे हैं। इनके स्वास्थ्य जांच के बाद पैथोलॉजी जांच और एक्सरे भी हो रहे हैं। इससे जांच में भी देरी हो रही है। प्रमुख अधीक्षिका ने बताया कि हज यात्रा के लिए आवेदकों के लिए स्वास्थ्य प्रमाण पत्र बनवाने के लिए अलग कक्ष में व्यवस्था की गई है।